खुद के लिए भी निकालें समय:
दूसरों की जिम्मेदारियां निभाने के साथ खुद की जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है। दिनभर में कम से कम 20-30 मिनट अपने लिए निकालें। इस दौरान अपनी पसंद का काम करें, जैसे किताब पढ़ना, गाना सुनना, बागवानी करना या टहलना। खुद को समय देने से मन को आराम मिलता है और मानसिक थकान कम करने में मदद मिलती है।

नियमित एक्सरसाइज करें:

शारीरिक गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। नियमित एक्सरसाइज से तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
रोजाना 20-30 मिनट वॉक करें।
योग और स्ट्रेचिंग को दिनचर्या में शामिल करें।
लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
लंबे समय तक बैठकर काम करने के बीच छोटे ब्रेक लें।
मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग अपनाएं:
तनाव और बेचैनी महसूस होने पर कुछ मिनट शांत बैठकर गहरी सांस लेने की कोशिश करें। मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। रोजाना 5-10 मिनट मेडिटेशन के लिए निकालें। धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। इस दौरान अपना ध्यान सांसों पर केंद्रित रखें।