केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया कासा बाट्लो का भ्रमण, विरासत संरक्षण और आधुनिक विकास के समन्वय को सराहा
बिलासपुर/बार्सिलोना। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू बार्सिलोना, स्पेन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत कासा बाट्लो का भ्रमण किया। अपनी अनूठी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध कासा बाट्लो को देखकर उन्होंने इसकी सराहना की। तोखन साहू ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और आधुनिक शहरी विकास एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं।
कासा बाट्लो इसका शानदार उदाहरण है, जहां विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिकता का बेहतर समन्वय किया गया है। उन्होंने इस अनुभव को शहरी नियोजन और विरासत संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। साथ ही ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेकर भारतीय शहरों में भी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
