अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यूक्रेन पर आयोजित विचार विमर्श के लिए ऑनलाइन शामिल होने का चुना विकल्प
वाशिंगटन। यूरोपियन आयोग द्वारा यूक्रेन पर आयोजित विचार विमर्श के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ब्रसेल्स नहीं गया, बल्कि उसने ऑनलाइन शामिल होने का विकल्प चुना है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने बुधवार को आयोग के एक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि कल हुई बातचीत में प्रतिनिधिमंडल के बीच अलग-अलग विचार विमर्श हुए। इसके अलावा यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा गुरुवार को नाटो मुख्यालय में एक अलग बैठक के लिए टाल दी गई।
यूरोपियन आयोग का प्रतिनिधित्व आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के कैबिनेट प्रमुख ब्योर्न सीबर्ट ने किया। रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरे प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व सुरक्षा सलाहकार ने किया। आयोग के मुख्यालय में हुई बातचीत में जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन , नाटो और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
