एशियाई शेयर बाजारों में भी गुरुवार को तेजी रही। जापान और ऑस्ट्रेलिया के बेंचमार्क सूचकांकों में वृद्धि हुई। इससे एमएससीआई एशिया प्रशांत सूचकांक 0.3 फीसदी ऊपर चला गया। एसएंडपी 500 सूचकांक में 1.6 फीसदी की जोरदार वृद्धि हुई। यह पिछले तीन महीनों में इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त थी। तकनीकी शेयरों वाला नास्डैक 100 सूचकांक भी 0.9 फीसदी चढ़ा।